सेवा से
सियासत तक
डॉ. मीरा सिंह — बेगूसराय की जानी-मानी चिकित्सक और अब आम आदमी पार्टी (AAP) की आधिकारिक उम्मीदवार। 74 वर्ष की आयु में भी शिक्षा, रोज़गार और स्वास्थ्य को राजनीति का केंद्र बनाने का एक अटूट संकल्प।
मेरा सफरनामा
चिकित्सा के क्षेत्र में दशकों तक बेगूसराय की सेवा करने के बाद, राजनीति में मेरा प्रवेश सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है।
-
1976 - 1980: चिकित्सा शिक्षा
रांची विश्वविद्यालय से MBBS (1976) और DGO (1980) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद स्त्री रोग और मातृ स्वास्थ्य को अपनी विशेषज्ञता बनाया।
-
1980s - 2020: 4 दशक लंबी निःस्वार्थ सेवा
बेगूसराय के पोखरिया स्थित 'मीरा नर्सिंग होम' के माध्यम से 40 से अधिक वर्षों तक हजारों परिवारों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया।
-
2020: राजनीति में पहला कदम (निर्दलीय)
जनता के अपार प्रेम पर पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जिसने बेगूसराय में ज़मीनी मुद्दों को आवाज़ दी।
-
2025/26: 'झाड़ू छाप' के साथ नई शुरुआत
आम आदमी पार्टी (AAP) की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की और अब आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में मैदान में हूँ।
बेगूसराय का संकल्प
हम जाति और धर्म से ऊपर उठकर, सिर्फ बेगूसराय के हक़ और मुद्दों की राजनीति करते हैं। मेरा विज़न स्पष्ट है:
बेगूसराय प्रमंडल की मांग
प्रशासनिक कार्यों और विकास को तेज़ करने के लिए बेगूसराय को 'प्रमंडल' (Division) का दर्जा दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वर्ल्ड-क्लास स्वास्थ्य सेवाएं
एक डॉक्टर होने के नाते, दिल्ली की तर्ज़ पर बेगूसराय में बेहतरीन मोहल्ला क्लीनिक और आधुनिक सदर अस्पताल की स्थापना।
शिक्षा और सरकारी स्कूल
सरकारी स्कूलों का दिल्ली की तर्ज़ पर कायाकल्प करना। बच्चों को ज़मीन पर नहीं, बल्कि आधुनिक बेंच और स्मार्ट क्लास में पढ़ाना।
ताज़ा समाचार एवं प्रेस
आम आदमी पार्टी (AAP) और डॉ. मीरा सिंह के राजनीतिक अभियान से जुड़े ताज़ा अपडेट्स।
जनता की आवाज़
बेगूसराय के निवासियों और समर्थकों के विचार, जो हमें बदलाव की ऊर्जा देते हैं।
"बेगूसराय की जनता के प्रति आपका यह विनम्र संदेश आपके संस्कार और राजनीति को सेवा मानने की सोच को दर्शाता है। जिस तरह आपने संघर्ष, ईमानदारी और मुद्दों की राजनीति को केंद्र में रखा—वह बेगूसराय की नई राजनीति की नींव है।"
Md Mehboob Alam
नागरिक, बेगूसराय"केजरीवाल जी अगर बेईमान होते तो अपनी CM की कुर्सी दो बार नहीं छोड़ते। आजकल लोग चपरासी की नौकरी नहीं छोड़ते हैं और उस इंसान ने CM की कुर्सी छोड़ दी। सोचो बिहार!"
Amit Gupta
AAP समर्थक"ये चुनाव आपके बच्चों का आने वाले 5 साल का भविष्य हैं। अपने बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मुफ़्त पाने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनें। झाड़ू का बटन दबाएं और बिहार में नई क्रांति के हिस्सेदार बनें।"
Kushal Kumar
समर्थक"आप के हौसले को नमन है। आप में झाँसी की रानी की झलक है। खूब लड़ी रानी, आप वही लड़ाई लड़ रही हो। इंकलाब जिंदाबाद!"
Dileep Jat
शुभचिंतकजन-संपर्क व संघर्ष
जमीनी स्तर पर बेगूसराय की जनता के बीच डॉ. मीरा सिंह।